जैसे लहरें लौटती हैं किनारे तक
जैसे नदियां लौट आती हैं पहाड़ों तक
जैसे बारिश लौटती है, धरती के स्पर्श को
वैसे ही तुम भी लौट आओगी
लौट आओगी, किसी किनारे पर हाथ पकड़ कर साथ चलने को
तुम लौट आओगी सुनने, हर मौसम में आवाज़ बदलती नदी के शोर को
तुम लौटोगी बारिश की उस बूंद को बाहें फैलाये अपनी हथेली पर समेटने को
तुम लौट आओगी जैसे लौटता है कोई जोगी शाम को अपने ठीये पर
तुम लौट आओगी जैसे लहरें लौटती हैं किनारे तक....
बहुत दूर से खुद को यहां तक खींच लाया हूं बहुत आगे के सफ़र तक जाने के लिए। जहां से निकले हैं और जहां तक अभी पहुंचे हैं वो एक असंभव सी यात्रा है। बीच-बीच में कई अच्छे पड़ाव मिले हैं जिनमें IIMC एक है बाकी जिंदगी के तजुर्बे बहुत कुछ सिखा ही रहे हैं। मेरी बाख़र एक कोशिश है उन पलों को समेटने की जो काफी कुछ हमें दे जाते हैं लेकिन हमारी जी जा चुकी जिंदगी में कभी शामिल नहीं हो पाते। बाकी सीखने, पढ़ने-लिखने का काम जारी है और चाहता हूं कि ये कभी खत्म न होने वाला सफ़र भी सभी से मोहब्बत के साथ चलता रहे।
Tuesday, 13 August 2019
कविता: लौटना
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment